आंधी के दौरान सड़क हादसे में घायल महिला की मौत
जिले में आंधी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हुई
बरेली। बिशारतगंज में आंधी के दौरान सड़क हादसे में घायल संगीता ने बुधवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके साथ ही जिले में आंधी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। जिला प्रशासन आठ लोगों के परिवारों को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि दे चुका है। बाकी को सहायता राशि देने की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।