फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल से आधा किलो सोना लाते दो लोगों को दबोचा      

Thu, 17 May 2018 01:42 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
arrest
विज्ञापन
 काठमांडू से हरियाणा लौट रहे दो भारतीयों के पास से नेपाल से तस्करी कर भारत लाए जा रहे लगभग आधा किलो सोना बरामद किया गया है। बुधवार सुबह यह कार्रवाई नेपाल पुलिस ने की है।  यह कस्टम बैरियर पर चेकिंग करा थे जहां नेपाल पुलिस ने दोनों को धर दबोचा। दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है। सुदूर पश्चिम के डीआईजी शरद चंद ने बताया कि 14 मई को गड्ढा चैकी के भंसार होते हुए जीप से हरियाणा निवासी जितेन्द्र सैनिक तथा उसका साथी सुरेश कुमार काठमांडू के लिए गए थे। बुधवार सुबह वह काठमांडू से वापस लौट रहे थे। तभी गड्ढा चौकी पर कस्टम कार्यालय के बैरियर के आगे नेपाल पुलिस ने उनकी गाड़ी को चेक किया। चेकिंग के दौरान पुलिस ने गाड़ी से झोले में रखा आधा किलो सोना बरामद किया है। पुलिस को अभियुक्तों ने बताया कि यह सोना उनका है। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। उधर गड्ढा चौकी भंसार प्रमुख मदन दहाल ने बताया कि मुखबिर से पहले ही सूचना मिल गई थी कि गाड़ी से तस्करी कर सोना भारत लाया जा रहा है। बताया कि बरामद सोने की कीमत 25 लाख रूपये नेपाली बताई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें