फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किप्स के शो रूम में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो..
विज्ञापन

किप्स कन्फेक्शनरी में आग लगी, मालिक एवं सुरक्षागार्ड झुलसे
मिनी बाईपास पर शॉर्ट सर्किट के चलते शुक्रवार रात हुई घटना
फ्रीजर के कंप्रेशर फटने से हुए धमाके, दमकल ने काबू पाया
अमर उजाला ब्यूरो
सीबीगंज।
मिनी बाईपास स्थित किप्स कन्फेक्शनरी में शुक्रवार रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने दुकान और गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी ने घटना की सूचना दुकान स्वामी को फोन पर दी तो वह भी पहुंच गए। दुकान का शटर खोलकर आग बुझाने की कोशिश में सुरक्षाकर्मी एवं दुकान स्वामी गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें एसआरएमएस में भर्ती कराया गया है। दमकल की पांच गाड़ियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

मिनी बाईपास चौराहे के पास रामपुर रोड पर किप्स कन्फेक्शनरी प्राइवेट लिमिटेड नाम से अंकित खंडेलवाल की मिठाई की दुकान है। शुक्रवार रात किला थाना क्षेत्र के गांव रोठा निवासी सुरक्षाकर्मी भजनलाल ड्यूटी पर था। रात में किसी समय दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दुकान में रखे फ्रीजर आग की चपेट में आए तो कंप्रेशर फटने से तेज धमाके होने लगे। भजनलाल ने घटना की सूचना अंकित को दी तो वह कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गए। अंकित ने आग बुझाने के लिए दुकान का शटर खोला तो आग की लपटों ने उन्हें चपेट में ले लिया। उन्हें बचाने के चक्कर में गार्ड भी झुलस गया। दोनों को गंभीर हालत में एसआरएमएस में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग की घटना से आसपास के शोरूम मालिकों में भी हड़कंप मच गया। वे लोग भी रात में ही मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें