फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रापर्टी विवाद में तड़तड़ाईं गोलियां, तीन लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लाल फाटक के पास श्रुति सहकारी आवास समिति कॉलोनी में सोमवार शाम जमीन विवाद में ताबड़तोड़ गोलियां चलीं। दुकानों के एग्रीमेंट से जुड़े मामले में बैठक के दौरान हिस्ट्रीशीटर पाताराम गैंग ने रिटायर फौजी ओमप्रकाश ग्रुप पर फायरिंग कर दी। दूसरे पक्ष ने भी जवाब में गोलियां चलाईं। फौजी पक्ष के एक व्यक्ति की जांघ में गोली लगी है। दोनों ओर के छह लोग जख्मी हुए हैं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी हैं। पुलिस ने पाताराम पक्ष के तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

बालाजी पंप के पास श्रुति आवास सहकारी समिति की कुछ दुकानों के स्वामित्व को लेकर प्रापर्टी डीलर रक्षपाल गुप्ता और विनोद खन्ना में विवाद चल रहा है। विनोद पक्ष ने शाहबाद, रामपुर से कॉलोनी में आकर बसे रिटायर्ड फौजी ओमप्रकाश सिंह को तो रक्षपाल ने बभिया निवासी हिस्ट्रीशीटर पाताराम को दुकानों का एग्रीमेंट कर रखा है। मामला कोर्ट में है। बताते हैं कि कोर्ट के फैसले से पहले दोनों पक्षों ने स्वामित्व को लेकर सहमति बनाने के लिए सोमवार शाम दुकानों के पास ही मीटिंग रखी थी। यहीं किसी बात पर विवाद हो गया। इसके बाद फायरिंग शुरू हो गई। एक गोली ओमप्रकाश के साथी चौबारी निवासी विष्णु की जांघ में लगी तो बुखारा निवासी इकरार के सिर में तमंचे की बट लगी। फरसा भी चला, जिससे ओमप्रकाश घायल हो गए। वहीं, पाताराम के साथी बभिया निवासी देवेंद्र, हरिओम व मुकेश को छर्रे लगे हैं। वारदात के बाद पाताराम और उसके साथी फरार हो गए। ओमप्रकाश और उनके अन्य जख्मी साथी अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। ओमप्रकाश की ओर से कैंट थाने में तहरीर देकर बताया गया है कि वह साथियों के साथ अपने दरवाजे के सामने बैठे थे। पाताराम और उसके साथियों ने आकर बेवजह फायरिंग कर दी। ओमप्रकाश के मुताबिक, ये लोग उनके घर में घुसकर लाइसेंसी राइफल, पिस्टल और डबल बैरल बंदूक लूट ले गए। इसके अलावा घर में रखे चालीस हजार रुपये और उनकी पत्नी के जेवर भी लूट लिए। दूसरे पक्ष के मुकेश की ओर से दी तहरीर में आरोप है कि रास्ते से गुजरते वक्त ओमप्रकाश, विनोद खन्ना, विष्णु और इकरार ने सड़क किनारे खड़े होकर फायरिंग कर दी, जिसमें वे लोग जख्मी हो गए। तहरीर देने पहुंचे तो पुलिस ने इन्हें हिरासत में ले लिया।
शातिर अपराधी है पाताराम
बभिया निवासी पाताराम कैंट थाने क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर होने के साथ ही क्षेत्र का नामी बदमाश है। उस पर हत्या की कोशिश, अपहरण, लूट, राहजनी जैसे दर्जनभर मुकदमे चल रहे हैं। कुछ महीने पहले ही वह जमानत पर निकला है। वहीं, पुलिस के मुताबिक दूसरे पक्ष के विष्णु पर भी मुकदमे चल रहे हैं।
विज्ञापन

वर्जन
दोनों पक्षों में मुकदमा चल रहा है। कोर्ट के फैसले से पहले ये लोग समझौता करने बैठे थे। यहां शराब भी पी गई। इसके बाद किसी बात पर झगड़ा बढ़ा और फायरिंग शुरू हो गई। पुलिस को मौके से शराब के खाली गिलास और क्वार्टर मिले हैं। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाएगा। - विजयपाल सिंह, प्रभारी, कैंट थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें