फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांद्रा से आ रही महिला लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली।
विज्ञापन

बांद्रा के अस्पताल से पति का मृत्यु सर्टिफिकेट लेकर लौट रही महिला लापता हो गई। जीआरपी ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। इसके साथ ही ट्रेन में महिला की मदद करने वाले युवक को ही जीआरपी ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

किला क्षेत्र के मोहल्ला गढ़इया निवासी राम औतार का बांद्रा के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। चार महीने पहले उनकी बीमारी के चलते अस्पताल में मौत हो गई थी। उनकी पत्नी 52 वर्षीय रेखा रस्तोगी पति का मृत्यु सर्टिफिकेट लेने के लिए बांद्रा गई थीं। तेरह जुलाई को वह सर्टिफिकेट लेने के बाद बांद्रा एक्सप्रेस से बरेली लौट रही थीं। उन्हीं के कोच में हजियापुर का रहने वाला पंकज भी बैठा था। जिसने महिला की बरेली का होने के नाते मदद की। यही नहीं पंकज ने रेखा के बेटे कन्हई रस्तोगी से फोन करके महिला के ठीक ठाक होने की जानकारी भी दी, लेकिन जब वह बरेली जंक्शन पहुंची तो लापता हो गईं। इस पर जीआरपी में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। पुलिस ने मदद करने वाले पंकज को ही थाने में बैठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें