बरेली। जीआरपी जंक्शन ट्रेन में यात्रियों से वसूली करने वालों हिजड़ों पर शिकंजा कसेगा। इस संबंध जीआरपी डीजी ने प्रदेश के सभी सर्किल आफिस को निर्देश भेजे हैं। जीआरपी ने सोमवार से अभियान शुरू भी कर दिया, लेकिन कोई भी हिजड़ा पकड़ में नहीं आया। गौरतलब है कि हिजड़ों ने लोगों से रुपये ऐंठने का पेशा बना लिया है। रुपये देने पर वह अभद्रता करते हैं। जीआरपी और आरपीएफ स्कवायड भी हिजड़ों पर कोई कार्रवाई नहीं करता है। जीआरपी इंस्पेक्टर कृष्ण अवतार ने बताया कि आदेश मिल हैं, टीम बनाकर हिजड़ों पर कार्रवाई की जाएगी।