फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचे डॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचे डॉक्टर
विज्ञापन

प्रयागराज। कीडगंज स्थित नए यमुना पुल पर सोमवार रात नैनी की ओर से लौट रहे डॉक्टर की कार में अचानक आग लग गई। पुलिस के मुताबिक, टैगोरटाउन में जवाहरलाल नेहरू रोड पर रहने वाले डॉ. सदाकांत शुक्ला सोमवार नैनी की ओर गए थे। वहां से लौटते वक्त वह पुल पर ही थे कि तभी उनकी कार में अचानक आग लग गई। यह देख राहगीरों ने शोर मचाया तो डॉक्टर को इसकी जानकारी हुई। इसके बाद आननफानन में कार रोककर वह नीचे उतर गए और खुद को बचाया। सूचना मिली तो चौकी इंचार्ज बैरहना अजीत कुमार भी पहुंच गए। हालांकि जब तक आग बुझाई जाती, कार जल चुकी थी। पुलिस ने बताया कि आगब कैसे लगी, इसका पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें