फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर रोड होल्डअप करके सरिया लदा ट्रक लूटा

Fri, 01 Jun 2018 12:38 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन
हथियारबंद बदमाशों ने पीलीभीत हाईवे पर सड़क अवरुद्ध करके सरिया लदा ट्रक लूट लिया। लुटेरों ने ड्राइवर को पीटने के बाद अन्नपूर्णा ढाबे के पास चलते ट्रक से फेंक दिया। बुधवार रात तीन बजे वारदात होने के बाद पुलिस ने हाईवे की सीमाओं पर बैरियर लगाकर तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। बृहस्पतिवार सुबह आगरा के कारोबारी ने बारादरी थाने में ट्रक और उसमें लदी 11 लाख रुपये की सरिया लूटने की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

आगरा के सरिया कारोबारी उमेश सिंघल ने बताया कि उनका ट्रक सरिया लेकर पीलीभीत जा रहा था। ट्रक के साथ कोई हेल्पर नहीं था। ड्राइवर रविंद्र सिंह निवासी कलिंदी, आगरा ट्रक ले जा रहे थे। पीलीभीत हाईवे पर राठौर कांटे के पास बदमाशों ने रोड ब्लॉक करके ट्रक रोक लिया। ड्राइवर कुछ समझ पाता उससे पहले ही हथियारों से लैस बदमाशों ने ड्राइवर को बंधक बनाकर मारपीट शुरू कर दी। बाद में रस्सी से हाथपैर बांधकर उन्हें चलते ट्रक से झाड़ियों में फेंक दिया। किसी तरह रस्सी खोलकर रविंद्र हाईवे पर आया और राहगीरों की मदद से पुलिस को जानकारी दी।
अन्य जिलों को भेजी गई वारदात की सूचना
इंस्पेक्टर बारादरी उपेंद्र सिंह ने बताया कि ड्राइवर से पूछताछ कर बदमाशों का हुलिया पता करने की कोशिश की जा रही है। सरिया लदा ट्रक लुटने की जानकारी पीलीभीत सहित आसपास के जिलों की पुलिस को भेज दी गई है। पुलिस के मुताबिक पीलीभीत हाईवे पर पहले भी रोड होल्डअप की वारदातें हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें