बरेली। सिटी स्टेशन के पास ट्रेन के दरवाजे खड़ा युवक नीचे गिर गया। इससे उसकी कटकर मौत हो गई। वह चार दिन पहले घर से दिल्ली जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद से परिवार से उसका कोई संपर्क नहीं हुआ था। जेब से मिली आईडी से उसकी पहचान हुई। उसके जेब से 19 हजार रुपये भी मिले। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
सुभाषनगर क्षेत्र में बरेली सिटी स्टेशन के पास रविवार पूर्वान्ह 11:30 अचानक ट्रेन की बोगी के दरवाजे पर खड़ा एक युवक झटका लगने से नीचे गिर गया। पहियों के नीचे आने पर उसका शरीर अंग भंग हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कपड़ों की तलाशी ली तो जेब में आई कार्ड मिला। इससे उसकी पहचान जिला बागपत के पटोला निवासी 25 वर्षीय राजीव के तौर पर हुई। पुलिस ने उसके परिजनों से संपर्क कर शव पोस्टमार्टम को भेजा। सूचना पर पहुंचे भाई मुकेश ने बताया कि वह मोबाइल टॉवर लगाने का ठेका लेते थे। चार दिन पहले घर से दिल्ली जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद किसी से संपर्क नहीं किया। बताया कि वह पिछले कई दिनों से परेशान था।