फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: महिला को प्रेमजाल में फंसाकर यौन शोषण का आरोप, दो भाइयों पर रिपोर्ट

Mon, 17 Nov 2025 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
घुंघचाई। पति की मौत के बाद एक महिला को जाल में फंसाकर यौन शोषण का आरोप लगाया गया है। महिला का कहना है कि एक युवक ने पहले धोखाधड़ी से उसकी कोर्ट मैरिज अपने बड़े भाई से करा दी। फिर कुछ समय बाद खुद विवाह कर लिया। फिर भी बड़ा भाई धमकाकर उसका शोषण करता रहा।
विज्ञापन


एसपी के आदेश पर पुलिस ने सगे भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। शाहजहांपुर के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र दिया। इसमें कहा कि उसकी शादी शाहजहांपुर के ही एक गांव के युवक के साथ हुई थी। कुछ समय बाद पति का निधन हो गया। इसके बाद घुंघचाई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी राम सिंह ने उसे अपने प्रेम में फंसा लिया और यौन शोषण किया। इस दौरान आरोपी ने सरकारी नौकरी का झांसा देकर अपने बड़े भाई सोनू के साथ कोर्ट मैरिज करा दी। नौकरी नहीं लगी तो रिश्तेदारों ने उसकी शादी रामसिंह से करा दी। आरोप है कि जब रामसिंह बाहर जाता था तो उसका बड़ा भाई उसका शोषण करता था। विरोध करने पर पीटकर जान से मारने की धमकी देकर चुप करा देता था।

आरोप है कि इसकी शिकायत युवती ने अपने सास व ससुर से की तो उन्होंने सोनू के साथ शारीरिक संबंध बनाते रहने का दबाव बनाया। उसका मोबाइल छीनकर पीटते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया। तहरीर थाने में दी लेकिन कार्रवाई नहीं की। थाना प्रभारी प्रकाश सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें