फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी में भिड़े दो पक्ष, सादा कपड़ों में छुड़ाने पहुंचे सिपाही से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। पुरानी रंजिश में समझौते को लेकर जुटे दो पक्षों में विवाद हुआ तो सादा कपड़ों में छुड़ाने पहुंचे सिपाही से भी मारपीट हो गई। दोनों पक्षों को जब सिपाही के बारे में जानकारी हुई तो वे शांत हो गए। इसके बाद पहुंची पुलिस ने मारपीट कर रहे दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया। सिपाही की तहरीर पर पुलिस ने हरीश, सुरेश, अनुरोध, अतुल और पप्पू के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कर ली है। उधर, एक पक्ष के अनुरोध ने दूसरे पक्ष के सुरेश व अन्य पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पंडरा गांव के अनुरोध कुमार का कुंडरा कोठी निवासी हरीश और सुरेश के साथ रंजिश चल रही है। इसमें समझौता के लिए अनुरोध कुमार अपने भाई अतुल कुमार व पप्पू उर्फ हरि नरायन दूसरे पक्ष के साथ पुलिस चौकी के परिसर में एकत्र हुए थे। थोड़ी देर बाद दोनो पक्ष समझौते को लेकर एक दूसरे को गाली गलौच करने के साथ ही मारपीट पर उतारू हो गए। इसी बीच चौकी के बाहर शोर शराब कर रहे सिपाही सोनू सिविल ड्रेस में बीच बचाव करने पहुंच गए। जहां झगड़ा कर रहे दोनो पक्षों के लोगों को शांत कराते समय सिपाही के साथ उनकी नोकझोंक होगई। आरोप है कि दोनों पक्षों ने सिपाही के साथ मारपीट भी की। जब दोनों पक्षों को सिपाही की जानकारी तो वे शांत हो गए। इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया। उधर, अनुरोध ने भी सुरेश के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

उस वक्त सादा कपड़ों में रहे कांस्टेबल को चौकी से हटाकर कोतवाली में संबद्ध किया जा रहा है। दोनों ओर से रिपोर्ट के साथ ही सिपाही की ओर से तीसरी रिपोर्ट लिखी है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। - संसार सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें