फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल पिता ने दम तोड़ा, हत्यारोपी बेटा गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली/ नवाबगंज। बेटे के बांका से हमला करने में घायल हुए मैकूलाल ने लखनऊ ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। उधर, पुलिस ने पिता के हत्यारोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र के बिथरी गांव निवासी मैकूलाल के ढाई बीघा जमीन है। उनके दो बेटे और तीन बेटियां हैं। मैकूलाल, पत्नी लीलावती और बड़े बेटे रामऔतार के साथ रुद्रपुर में रहकर मजदूरी करते थे। उनका छोटा बेटा राकेश पत्नी, बच्चों के साथ गांव में रह रहा था। चार दिन पहले मैकूलाल व उनकी पत्नी लीलावती अषाढ़ी का त्योहार मनाने अपने घर आए थे। बृहस्पतिवार को मैकूलाल अपने घर बरामदे में चारपाई पर सो रहे थे। तभी छोटे बेटे राकेश ने बांका से मैकूलाल की गर्दन और सीने पर बार करके लहूलुहान कर दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मैकूलाल को ले जाकर जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती करा दिया था। वहां उनकी हालत नाजुक देखकर लखनऊ रैफर कर दिया गया। गुरुवार रात लखनऊ ले जाते वक्त रास्ते में मैकूलाल ने दम तोड़ दिया। शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया।
उधर, घटना के बाद आरोपी बेटे राकेश को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद शुक्रवार को आरोपी राकेश को जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक राकेश सिरफिरे किस्म का है। पिता की मौत का पता लगने पर वह कुछ देर उदास बैठा रहा। मगर जेल जाते वक्त उसके चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी। पूछने पर बोला- यह तो होना ही था।
विज्ञापन

मां बोली- पता होता तो कोख में मार देती
लीलावती ने अपने पति मैकूलाल को खून से लथपथ हालत में घंटों तड़पते देखा था। एक बार तो लीलावती बेहोश हो गई थी, लेकिन बाद में खुद को संभाले रही। पति की मौत होने पर लीलावती बिलखते हुए बोली- पता होता कि राकेश बड़ा होकर ऐसा करेगा तो पैदा होने से पहले ही उसे मार देती। सुहाग उजाड़ने वाला मेरा बेटा नहीं हो सकता। उसने बेटे के नाम को कलंकित किया है। उसे संपत्ति चाहिए थी तो मुझे कहता, सारा घर बार उसे दे दती।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें