फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए के विरोध में बंद रखीं दुकानें, तीन हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर (शाहजहांपुर)। सीएए और एनआरसी के विरोध में मुस्लिम समाज के लोगों ने बुधवार को अपनी दुकानें बंद रखकर विरोध प्रदर्शित किया। इस दौरान पुलिस ने रेडीमेड वस्त्र की एक दुकान पर तीन युवकों को हाथ पर काली पट्टी बांधकर दुकानें बंद कराते देख धर दबोचा। अचानक बाजार बंद होने से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस उपाधीक्षक मंगल सिंह रावत ने कोतवाल और पुलिस बल के साथ नगर में रूट मार्च किया।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह रोज की तरह नगर में बाजार खुले लेकिन दिन में करीब 11 बजे अचानक मुस्लिम समुदाय के व्यापारियों की दुकानें बंद होने लगीं। इससे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सूचना पाकर सीओ ने कोतवाल सुनील अहलावत को साथ लिया और पुलिस बल के साथ बाजार जा पहुंचे। उन्होंने नगर पालिका गेट के सामने एक रेडीमेड की दुकान पर कुछ लड़कों को काली पट्टी बांधे हुए देखा। इस दौरान पुलिस ने उनकी तलाशी ली तो उनके पास से काली पट्टियां बरामद हुई। पुलिस देख कर लड़के भागने लगे, लेकिन पुलिस ने उनका पीछा कर तीन युवक पकड़ लिए और उन्हें थाने ले आए।
कोतवाल अहलावत ने बताया कि लड़के काली पट्टी बांधकर विरोध करते हुए बाजार बंद करा रहे थे और उनकी जेब में काली पट्टियां मिली हैं। उन्होंने बताया कि उच्च अधिकारियों को मामले की सूचना दे दी गई है और हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ कर स्थिति पर पैनी निगाह रखी जा रही है। कोतवाल ने कहा कि सरकार के स्तर से लागू एनआरसी के विरोध में जो कोई प्रदर्शन करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें