फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ साल की बच्ची के साथ की अश्लील हरकत, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। एक आठ साल की बच्ची के साथ उसके रिश्ते के चाचा द्वारा छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी होने पर पिता ने एसपी को प्रार्थना पत्र सौंपा। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मामले में गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में पीड़िता पिता ने बताया कि वह उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में मजदूरी करता है। कुछ दिन पूर्व वह पिथौरागढ़ में काम करने गया था। उस दौरान वह अपनी आठ साल की पुत्री को शहर के एक मोहल्ले में रहने वाले अपने फूफा के घर छोड़ गया था। पिता के अनुसार जब पिथौरागढ़ से वापस आया तो उसकी बेटी ने बताया कि उसके फुफेरे भाई गुड्डू जो कि बेटी का रिश्ते में चाचा लगता है, ने 12 दिसंबर को उसके प्राइवेट अंगों के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील हरकत की। पिता ने एसपी को शिकायती पत्र दिया। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने पिता की ओर से आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म समेत अन्य जरूरी धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। - धर्म सिंह मार्छाल, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें