अल्हागंज (शाहजहांपुर)। कस्बे के नमकीन व्यापारी से बाइक सवार बदमाशों ने 55 हजार रुपये लूट लिए। कस्बा निवासी नमकीन व्यापारी राहुल गुप्ता मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे सवाईजपुर से वसूली कर वापस लौट रहे थे। बाईपास पर सीपी डेयरी के पास बाइक रोक कर वह लघुशंका करने लगे। इसी दौरान प्लेटिना बाइक सवार तीन बदमाश आए। इनके मुंह पर कपड़ा बंधा था। बदमाशों ने तमंचे के बल पर राहुल से 55 हजार रुपये से भरा बैग लूट लिए। बैग में कुछ अन्य जरूरी कागजात भी थे। लूटपाट के बाद बदमाश हरदोई मार्ग पर भाग गए। सूचना पर शाम करीब 7:30 बजे पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है। ब्यूरो