फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थान के पास मिला प्रधान के नौकर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
भुता। ग्राम प्रधान के घर में पशुओं की देखभाल करने वाले एक व्यक्ति का शव शुक्रवार सुबह गांव किनारे एक ब्रह्मदेव के थान के पास पड़ा मिला। शव के गले पर निशान देखकर गांव में नौकर की हत्या का शोर मच गया। नौकर का परिवार न होने के कारण गांव के चौकीदार से तहरीर लिखवाकर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का कारण हैंगिग आया है।
विज्ञापन

भुता क्षेत्र के गांव म्यूड़ी के प्रधान करन सिंह के नौकर 32 वर्षीय दुर्गेश का शव शुक्रवार सुबह गांव किनारे एक ब्रह्मदेव के थान के पास कूड़े के ढेर पर पड़ा मिला। थान प्रधान के घर से कुछ ही दूरी पर है। दुर्गेश प्रधान के पशुओं की देखभाल करते थे। करीब छह माह पहले गांव का ही एक ड्राइवर मोमराज उसे गांव में काम करने लाया था। हालांकि दुर्गेश के परिवार के बारे में किसी को नहीं पता। सुबह ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा दो पुलिस को सूचना दी। दुर्गेश बिना शर्ट के और जूते पहने जमीन पर उल्टा पड़ा था। उसके गले पर गहरा निशान देखकर गांव वालों ने उसकी हत्या की आशंका जताई। प्रधान करन सिंह ने बताया कि दुर्गेश बृहस्पतिवार शाम सानी करने के बाद भाई धर्मपाल से दवा के पांच सौ रुपये लेकर निकला था, लेकिन फिर नहीं लौटा। हालांकि खुदकुशी की बात पुलिस के भी गले नहीं उतर रहीं। प्रधान के घर नौकरी पर लगने के कुछ महीने बाद अचानक दुर्गेश नौकरी छोड़ गया था। लेकिन करीब दो महीने बाद फिर लौट आया था। इसका कारण भी आज तक किसी को नहीं पता।

गांव में अवैध संबंधों के चलते हत्या का शोर
दुर्गेश का शव मिलने और गले पर गहरे निशान देखकर गांव में उसकी हत्या का शोर मचा हुआ है। गांव में यह भी चर्चा है कि गांव की ही एक युवती से उसके अवैध संबंध थे। जिसके चलते उसकी हत्या की गई है। यह भी चर्चा है कि गले में रस्सी का इस्तेमाल कर हत्या की गई है।
विज्ञापन


- मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली गई थी। मामला हत्या का मालूम होता है। चूंकि मृतक प्रधान के साथ रहता था इसलिए वह भी शक के दायरे में हैं। मामले की जांच की जा रही है। - संसार सिंह, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें