फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकड़ी की टाल और कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, पूरा इलाका दहला

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। थाना बारादरी के ऐन सामने लकड़ी की एक टाल में रविवार सुबह अचानक भीषण आग लगी तो आसपास के लोग दहशत में आ गए। कुछ ही देर में विकराल हुई लपटों ने पड़ोस में एक कबाड़ गोदाम को भी चपेट में ले लिया। ऊंची उठती लपटों पर फायर ब्रिगेड ने बमुश्किल काबू पाया।
विज्ञापन

बिजनौर के नजीबाबाद के रहने वाले गुफरान की थाना बारादरी के सामने लकड़ी की टाल है। रविवार सुबह इसी टाल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की काफी ऊंची लपटें उठने लगीं। कुछ ही देर में आग ने पास ही में चक महमूद के वाहिद के कबाड़ गोदाम को भी चपेट में ले लिया। यहां आसपास लकड़ी की कई टाल और गोदाम हैं। अचानक लगी आग से हड़कंप मच गया। आसपास के लोग अपना सामान हटाने लगे। सूचना पर एफएसओ रवीश चंद्र तीन दमकल वाहन और स्टाफ के साथ मौके पर पहुंच गए। तीन दमकल वाहन आसपास के लोगों के सहयोग से करीब दो घंटे में आग पर काबू पा सके। आग में लकड़ी और फर्नीचर आदि जलकर राख हो गए। इससे हजारों रुपये की क्षति का अनुमान है। कबाड़ गोदाम में प्लास्टिक और रद्दी भी राख हो गई। एफएसओ ने बताया कि आग लगने का कारण साफ नहीं हो सका है। हालांकि, गुफरान का कहना है कि पास में स्थित कबाड़ गोदाम के बाहर गत्ता पड़ा था। इसी गत्ते में आग लगी थी। इसके बाद आग ने लकड़ी को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें