फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक से उनके जान पहचान के लोगों ने लाखों रुपये हड़प लिए। वर्क परमिट बताकर युवक को टूरिस्ट वीजा पर दुबई भेज दिया। छह महीने किसी तरह छिपकर रहने के बाद युवक घर लौट सका। डीआईजी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बारादरी क्षेत्र के जोगी नवादा निवासी मोहम्मद तालिब पिछले काफी वक्त से नौकरी की तलाश में थे। उनके मुताबिक मोहल्ले के ही अता ने उन्हें फरवरी में दुबई में नौकरी लगवाने की बात कही। इसके लिए उसने करीब एक लाख रुपये का खर्चा बताया था। अता और उसके साथ किला क्षेत्र के स्वालेनगर निवासी अनीस की बातों में आकर वह राजी हो गए। उनके मुताबिक अता और अनीस को फरवरी के पहले सप्ताह में ही एक लाख रुपये दिए। पांच मार्च को दिल्ली होते हुए मुंबई, फिर अगले दिन वहां से दुबई पहुंचे। बताया कि वहां एक व्यक्ति के घर पहुंचे जहां 15 दिनकर रोककर उनसे काम कराया गया। अगले 18 दिन दूसरी जगह रखा। इस बीच वेतन भी नहीं दिया गया। उन्होंने रुपये मांगे तो वीजा खत्म होने की बात कहकर उन्हें घर लौटने को कहा और संपर्क खत्म कर दिया गया। उनके मुताबिक किसी तरह उन्होंने छह महीने वहां छिपकर काटे फिर चार सितंबर को घर लौट सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें