फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पितांबरपुर स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर किशोरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने किशोरी को ट्रेन से फेंके जाने की बात कही
विज्ञापन

पुलिस ने खुदकुशी का मामला बताया, नहीं हो सकी शिनाख्त
फरीदपुर। पितांबरपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर किशोरी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। आसपास के लोगों ने किशोरी को ट्रेन से फेंके जाने की बात कही है, जबकि पुलिस इसे खुदकुशी का मामला बता रही है। पुलिस किशोरी की शिनाख्त कराने में जुटी है।
विज्ञापन

पितांबरपुर रेलवे स्टेशन के पास सोमवार शाम चार बजे के करीब किशोरी की ट्रैक पर कटी लाश मिली। सूचना पर कस्बा प्रभारी नरोत्तम सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने किशोरी की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन उसके बारे में कुछ भी पता नहीं चला। पुलिस ने बताया कि किशोरी सफेद रंग का टॉप तथा लाल रंग की सलवार पहने थी। गले में लाल रंग का दुपट्टा पड़ा था। इधर, कस्बे में कुछ लोगों का कहना था कि एक और लड़की को ट्रेन से फेंक दिया गया है। पुलिस का कहना है कि किशोरी के पास से कोई टिकट या मोबाइल नहीं मिला है। शव देखकर उसके खुदकुशी करने की आशंका है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने और शिनाख्त के बाद ही सही स्थिति पता चल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें