फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान सरकार ने खूब की मदद, यहां घायलों का हाल देखने नहीं आए डॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। राजस्थान में एक्सीडेंट से आठ लोगों की मौत का सदमा परिवार ताउम्र झेलेंगे पर वहां के सिस्टम के प्रति उनका नजरिया सकारात्मक है। राजस्थान सरकार और वहां के प्रशासन ने उनकी खूब मदद की। जबकि फरीदपुर लाए गए करीब बारह घायलों को लेकर स्थानीय प्रशासन बेपरवाह नजर आ रहा है।
विज्ञापन

मृतकों के शवों के साथ एक ही परिवार के सोहेल, मुन्ना, बबलू, सरताज और हारुन समेत बारह घायलों को कस्बे में लाया गया। पहुंचने के बाद घायलों को कोई प्राथमिक उपचार नहीं मिला। इसको लेकर परिवारों में खासा रोष व्याप्त था। परिवार को कहना था कि राजस्थान में सरकार ने उनको बहुत सहूलियतें दी। अधिकारियों के अलावा डाक्टरों की टीमें इलाज में जुटी रहीं लेकिन यहां ऐसा कुछ नहीं है। आगे इलाज कराने के लिये अभी रुपये तक नहीं हैं न ही घायलों को दवा दी जा सकी है। सपा नेता शुभलेश यादव ने अपनी टीम के साथ जाकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया ओर प्रदेश सरकार से मांग की कि अधिक आर्थिक सहायता प्रदान की जाये। इसके अलावा शुभलेश यादव ने सीएमओ से भी इलाज के लिये टीम भेजने को कहा है। सीएमओ ने बुधवार को कैंप लगाने का आश्वासन दिया। इसके अलावा कांग्रेसी नेता अलाउद्दीन खां ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें