फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। बच्चों के विवाद में मोहल्ला लाइन पार मठिया में सोमवार शाम दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई और गोलियां चलीं, जिसमें दोनों पक्ष के नौ लोग घायल हो गए। गोलियां चलने से मोहल्ले में दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस पहुंची तो दोनों पक्ष के लोग भाग गए। देर रात दोनों पक्ष के लोगों ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन

फरीदपुर के मोहल्ला लाइन पार मठिया में रायपुर हंस के काफी लोग रहते हैं, जबकि दूसरी ओर रामगंगा पार करीम गंज के भी ग्रामीण रहने लगे हैं। रविवार शाम दोनों पक्षों के बच्चों में खेलते समय विवाद हो गया। इसको लेकर दोनों पक्ष के लोग आमने सामने आ गए। उस वक्त कुछ लोगों ने हस्तक्षेप करके मामला शांत करा दिया, लेकिन दोनों पक्ष का गुस्सा शांत नहीं हुआ। शाम करीब साढे़ सात बजे करीमगंज के करीब सौ से लोग एकत्र होकर रायपुरहंस के ग्रामीणों की तरफ आ गए और फिर विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष के लोगों में लाठी डंडे चलने लगे। इसके बाद दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई। मारपीट में एक पक्ष के पूरन सिंह, मुकेश पाल, अजय सिंह, राहुल और प्रदीप। दूसरे पक्ष के अजय पाल, अमरेंद्र, विनोद और रघुवीर घायल हो गए। मोहल्ले वालों ने सूचना पुलिस को दी, लेकिन उसके पहुंचने से पहले ही दोनों पक्ष के लोग भाग गए। देर रात दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें