फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉवर कार्पोरेशन में नौकरी दिलाने के नाम पर 60 हजार की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उत्तर प्रदेश पॉवर कार्पोरेशन में नौकरी दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति ने ग्रामीण से 60 हजार रुपये ठग लिए। बिशारतगंज थाने के गांव जगमपुर के अमर सिंह ने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि कैंट थाने के गांव भरतौल का निवासी एक युवक अक्सर गांव में बिजली चेकिंग के लिए आता था। युवक ने खुद को पॉवर कार्पोरेशन में जेई बताया। कुछ दिन बाद उसने नौकरी का झांसा दिया। कहा कि वह उसकी नौकरी पॉवर कार्पोरेशन में लगवा देगा। इसके लिए उसे 60 हजार रुपये देने होंगे। झांसे में आकर 60 हजार रुपये दे दिए। बाद में ठगी होने की बात पता चली। बृहस्पतिवार को अमर सिंह ने एसएसपी ऑफिस पहुंच कर प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें