पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद
- फोटो : PTI
आवाज नमूना मिलान के लिए कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद जेल में बंद दुष्कर्म के आरोपी चिन्मयानंद और फिरौती मामले में आरोपी छात्रा और उसके दोस्त संजय, सचिन, विक्रम को एसआईटी रविवार को छुट्टी होने की वजह से लखनऊ फोरेंसिक लैब नहीं ले जा पाई। संभावना है कि सोमवार को एसआईटी पांचों को लखनऊ फोरेंसिक लैब ले जा सकती है। वहीं आरआई मुकेश कुमार ने बताया कि यदि एसआईटी उनसे पुलिस सुरक्षा मांगेगी तो उनकी ओर से तैयारी पूरी है।
चिन्मयानंद और छात्रा से मिलने पहुंचे परिजन
जेल में बंद चिन्मयानंद से रविवार को कॉलेज कर्मचारी अमित व एक अन्य ने मुलाकात की, वहीं छात्रा से उसके पिता और भाई ने मुलाकात की। दोनों पक्ष के लोगों की मुलाकात करीब आधा घंटे से अधिक समय तक हुई।
चिन्मयानंद के समर्थन में आए हरिद्वार के साधु-संत
हरिद्वार में कुछ साधु-संत चिन्मयानंद के समर्थन में आए हैं। शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय योग शिविर के स्वामी शंकरानंद गिरि ने कहा कि चिन्मयानंद को षड्यंत्र के तहत फंसाया गया है। इसके पीछे राजनीतिक साजिश रची गई है। मामले की एसआईटी जांच कर रही है। षड्यंत्र करने वाले बेनकाब होंगे।