देवरनिया थाना क्षेत्र की युवती ने आरोप लगाया कि सितंबर में वह बरेली से घर आ रही थी। तभी रास्ते में पुष्पेंद्र, सोबरन कुमार व सुरेंद्र पाल ने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं और फोटो खींच लिए। धमकी दी कि उनका कहना नहीं माना तो उसे अंजाम भुगतना पड़ेगा।
बरेली के देवरनिया थाना क्षेत्र में एक युवती की शादी तय हुई तो शोहदों ने उसकी होने वाली ससुराल में उसके अश्लील फोटो चस्पा कर दिए। उसके होने वाले पति को कॉल करके धमकाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन शोहदों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
देवरनिया थाना क्षेत्र की युवती ने आरोप लगाया कि सितंबर में वह बरेली से घर आ रही थी। तभी रास्ते में पुष्पेंद्र, सोबरन कुमार व सुरेंद्र पाल ने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं और फोटो खींच लिए। धमकी दी कि उनका कहना नहीं माना तो उसे अंजाम भुगतना पड़ेगा। युवती की शादी तय हुई तो शोहदों ने उसके होने वाले पति को कॉल कर रिश्ता तोड़ने की धमकी दी। वह रिश्ता तोड़ने को तैयार नहीं हुआ तो शोहदों ने युवती के एडिट किए हुए फोटो उसकी ससुराल में चिपका दिए।
लड़के व उसके परिवार वालों ने जानकारी दी तो दोनों पक्ष देवरनिया थाने पहुंचे। शुरू में पुलिस ने रिपोर्ट लिखने में आनाकानी की। भाजपा नेता व जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र पाल गंगवार के हस्तक्षेप पर पुलिस ने कार्रवाई की।