फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वजीरगंज में युवक को लाठी-डंडों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
वजीरगंज (बदायूं)। कस्बे में आठ दस लड़कों ने एक दुकान से युवक को खींचकर सरेराह बुरी तरह इतना पीटा कि वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। गंभीर हालत होने के कारण उसे सीएचसी के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पीड़ित पक्ष ने सीसीटीवी फुटेज के साथ घटना की नामजद तहरीर थाने में दी है ।
विज्ञापन

थाने से चंद कदम दूरी पर मंगला माता देवी मंदिर मार्ग पर शाने अली पुत्र सगीर अहमद निवासी वार्ड नं 10 की सिलाई मशीन रिपेयरिंग की दुकान है । सोमवार रात नगर निवासी एक व्यक्ति से रुपयों को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद उक्त व्यक्ति ने फोन करके 8 -10 युवक बुला लिए। शाने अली को दुकान से खींचकर बीच सड़क पर बुरी तरह पीटा। दबंगों ने दुकान के औजार उठाकर युवक के नाक व सर में जोरदार प्रहार कर दिया, जिससे वह बेहोश होकर वहीं जमीन पर गिर गया। हमलावारों बाद ने दुकान में रखे सामान में भी तोड़फोड़ की । घायल को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी भर्ती कराया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया । दुकान पर सीसीटीवी कैमरा लगे हुए थे जिसमें घटना को अंजाम देने वाले हमलावरों को पहचान लिया गया है । इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपी सत्तार समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें