फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला मैदान के नजदीक नाले में पड़ा मिला भ्रूण

विज्ञापन
विज्ञापन
वजीरगंज (बदायूं)। रविवार दोपहर कस्बे के रामलीला मैदान के नजदीक नाले में एक भ्रूण पड़ा मिला। पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के मुताबिक रविवार दोपहर कुछ लोग रामलीला मैदान के नाले के नजदीक से गुजर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने नेत्रपाल वार्ष्णेय की दुकान के पीछे नाले में भ्रूण पड़ा देखा। इससे मौके पर तमाम लोग एकत्र हो गए। सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। लोग अनुमान लगा रहे हैं कि भ्रूण को किसी अस्पताल से लाकर डाला गया है। शायद किसी का गर्भपात हुआ होगा। उसके बाद लाकर नाले में डाल दिया गया। जब लोगों ने नाले के पास कुत्तों के भौकने की आवाज सुनी तब उनकी नजर भ्रूण पर गई। पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भ्रूण कहां से लाकर डाला गया था। पुलिस इसकी जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें