फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम, एसएसपी ने शराब की दुकानों पर स्टॉक देखा

विज्ञापन
शहर में शराब की दुकान पर निरीक्षण करतीं डीएम व एसएसपी।संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। जिले में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए प्रशासन, पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारियों की टीम ने शराब की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान शराब दुकानों में विक्रेताओं को ओवररेटिंग नहीं करने व तय नियमों का पालन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार को डीएम दीपा रंजन ने एसएसपी डॉ. ओपी सिंह, जिला आबकारी अधिकारी राजकुमार के साथ गद्दी चौक स्थित सरकारी मॉडल शॉप, अंग्रेजी शराब की दुकान व स्टेशन रोड स्थित मॉडल शॉप का निरीक्षण किया। वरिष्ठ अधिकारियों ने दुकान के स्टॉक रजिस्टर का दुकान में मौजूद शराब से मिलान किया। इसके बाद उन्होंने दुकान के काउंटर से अंग्रेजी शराब खरीदकर ले जा रहे लोगों से दामों के बारे में रजिस्टर से मिलान किया कि कहीं ओवररेटिंग तो नहीं की जा रही है। उन्होंने इस दौरान शराब की दुकान के मैनेजर को चेतावनी दी कि किसी भी कीमत पर अंग्रेजी व देशी शराब की बिक्री में कोई भी हेराफेरी न हो। यदि कोई हेराफेरी की गई या बंदी के दिन शराब की बिक्री की गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें