धौरहरा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में किस तरह भ्रष्टाचार का दीमक लगा है। इसका जीता जागता उदाहरण सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो है। इस वीडियो में रमियाबेहड़ विकास खंड के कृषि रक्षा इकाई पर तैनात एक एडीओ हैं। वीडियो में किसान से फार्म दुरुस्त कराने के नाम पर पैसे लेते साफ दिखाई दे रहे हैं। किसान से पैसे लेकर फार्म भी भर रहे हैं। एडीओ ने बताया कि उन्होंने फार्म ठीक करने के पैसे नहीं लिए। कुछ पेस्टीसाइड का पैसा किसान से लिया था। उसी समय वह सम्मान निधि के फार्म को लेकर आ गया, जिसे उन्होंने ठीक किया है। वीडियो भ्रामक है।
इधर एसडीएम धौरहरा एस सुधाकरन का कहना है कि प्रधानमंत्री सम्मान निधि से यदि कोई वंचित है तो आवेदन करे। यदि आवेदन के बाद कुछ गलत करके कर्मचारी किसानों का उत्पीड़न कर रहे हैं तो ऐसे लोगों पर कार्रवाई होगी। रमियाबेहड़ के एडीओ का जो वीडियो वायरल हुआ है गंभीर मामला है। जांच के बाद निलंबित किया जाएगा। संवाद