फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैतीपुर में गोली मारकर युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। खेत पर गेहूं की फसल देखने गए युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे गांववाले मौके पर पहुंचे तो युवक का शव देख सूचना ग्राम प्रधान का दी। ग्राम प्रधान गांववालों के साथ मौके पर पहुंचे तो सूचना पुलिस को दी। देर रात तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंच पाई थी।
विज्ञापन

थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र के खूबपुर गांव के 22 वर्षीय राहुल सिंह पुत्र मुन्ना सिंह का परिवार एक साल से बदायूं के हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव पिपरा में रह रहा है। खूबपुर गांव में राहुल की करीब 45 बीघा जमीन है, जिसमें गेहूं की फसल बोई गई थी। करीब चार दिन पहले राहुल गेहूं की फसल कटवाने खूबपुर आए थे। बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे राहुल खेत पर गेहूं की फसल देखने गए थे। अचानक आसपास के खेतों में फसल की कटाई कर रहे गांववालों ने गोली चलने की आवाज सुनी तो वे दौड़कर मौके पर पहुंचे। वहां राहुल का खून से लथपथ शव पड़ा देखकर सूचना ग्राम प्रधान को दी, जिस पर ग्राम प्रधान ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंच और सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें