सीओ ने रिपोर्ट भेजी- नौकर ने धोखे से गिरा गया चांदी भरा थैला
बरेली। सराफ का 21 किलो चांदी भरा थैला गायब होने के मामले में सीएम दफ्तर ने पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। सीओ सिटी ने अपनी जांच में स्पष्ट किया है कि नौकर चांदी भरा थैला धोखे से कहीं गिर जाने की बात कह रहे हैं। गबन का मामला दर्ज कर जांच की जी रही है।
कृष्णा पार्क कॉलोनी निवासी सराफ पवन कुमार मित्तल ने पिछले दिनों अपनी 21 किलो चांदी का थैला गिरने के बाद कोतवाली में अपने दो नौकरों अभिषेक और मनोज पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पिछले दिनों सराफ ने एक व्यापारी नेता के साथ गोरखपुर जाकर सीएम योगी से मुलाकात की थी। साथ ही सीएम पोर्टल पर भी शिकायत की थी। इस मामले में सीएम कार्यालय से रिपोर्ट तलब की गई। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने रिपोर्ट भेजी है। उन्होंने बताया है कि नौकरों को सराफ ने जेवरात दो थैलों में भरकर घर भेजने को दिए थे। अब नौकर बता रहे हैं कि जब वह घर पहुंचे तो एक थैला ही था जबकि दूसरा कहीं गिर गया। यह धोखे से हुआ है। सीओ ने बताया कि मनोज चार साल से तो अभिषेक तीन महीने से सराफ के यहां नौकरी कर रहे थे। दोनों लापरवाही बता रहे हैं। उनके खिलाफ गबन का मामला दर्ज है, इसकी विवेचना की जा रही है।