फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीपुरम में देर रात पकड़ा हुक्का बार, नौकर गिरफ्तार

Thu, 23 Jan 2020 02:20 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
विज्ञापन
हुक्का बार
विज्ञापन

शहर के पॉश इलाकों में अभी भी चोरी-छुपे हुक्का बार संचालित हो रहे हैं। डीडीपुरम में देर रात प्रेमनगर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक रेस्टोरेंट में छापा मारकर हुक्का बार पकड़ लिया। यहां से मालिक फरार हो गया तो लड़के लड़कियां भी मौका देखकर खिसक गए। देर रात पुलिस मौके से नौकर को ही पकड़ लाई।

विज्ञापन


डीडीपुरम में पेट्रोल पंप के पास ग्रीन चिली नाम से रेस्टोरेंट है। इसमें हुक्का बार चलने की सूचना पर दरोगा मदन तोमर ने पुलिस के साथ दबिश दी। यहां एक टेबल पर कुछ लड़के लड़कियां हुक्का पी रहे थे। पुलिस को देखकर यह खिसक लिए।

इस बीच पिछले दरवाजे से मालिक भी खिसक गया। पुलिस ने मौके पर मौजूद दो हुक्के व फ्लेवर सील किया। इसके बाद पुलिस सेटेलाइट चौराहे के पास रहने वाले नौकर दीपक को पकड़ लाई। दीपक से इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने थाने में पूछताछ की।
विज्ञापन


पता लगा कि हुक्का बार का मालिक नरेंद्र बोहरा है। उसके पार्टनर मुईन, नावेद और फरमान हैं। वह केवल कर्मचारी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि संबंधित विभाग को सूचना दी है। वह नहीं भी आए तो पुलिस की ओर से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें