फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता पर लगाया घर में तोड़फोड़ और चोरी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मीरगंज के एक युवक ने अपने पिता पर उसकी गैरमौजूदगी में घर में घुसकर तोड़फोड़ और चोरी करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपा है। एसएसपी ने थाना पुलिस को मामले में जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मीरगंज क्षेत्र के गांव नथपुरा निवासी युवक ने बताया कि वह कुछ दिन पहले निजी काम से बाहर गए थे। इस बीच उनके पिता घर में घुस आए और वहां रखे सोने के जेवर, नकदी, अनाज और डीजल चोरी कर ले गए। पंपसेट भी तोड़ दिया। वह घर लौटे तो आसपास के लोगों ने उन्हें घटना की जानकारी दी। थाना पुलिस से शिकायत करने पर उन्हें टहला दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें