फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस को तस्करों के मोबाइल से पूरे सिंडिकेट का पता लगने की उम्मीद
विज्ञापन

बरेली। झारखंड के अफीम तस्करों का बरेली कनेक्शन लगातार सामने आ रहा है। पिछले दिनों तस्कर मामा-भांजे की गिरफ्तारी के बाद अब झारखंड के रांची का एक और तस्कर पकड़ा गया है। इसके साथ अलीगंज का भी एक तस्कर मौजूद था। दोनों के पास से तीन किलो अफीम बरामद हुई है। तस्कर दो साल से यह काम कर रहे थे।
पुलिस लाइन में एसएसपी शैलेश पांडेय ने प्रेसवार्ता में बताया बिथरी पुलिस ने शनिवार सुबह नरियावल के पास चेकिंग में दो लोगों को संदेह के आधार पर पकड़ा। बाद में पता लगा कि वह अफीम तस्कर हैं। दोनों के पास जैकेट से करीब तीन किलो अफीम मिली। इनमें एक रांची के थाना खूंटी के गांव लंदुवडीह निवासी गोपाल मुंडा तो दूसरा अलीगंज थाने के गांव कुंडलिया निवासी भारत सिंह निकला। गोपाल ने बताया कि वह दो साल से बरेली आकर अफीम सप्लाई कर रहा है। यहां से भारत सिंह जैसे लोगों के जरिये इसे फुटकर में बेचा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘गोपाल और भारत सिंह के मोबाइल कब्जे में लिए गए हैं। इनकी मदद से अफीम स्मैक तस्करों के सिंडीकेट का पता लगाया जा रहा है। बरेली में अफीम कहां कहां सप्लाई होती है और इसके कौन खरीददार हैं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।’
- शैलेश पांडेय, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें