बरेली। जीआरपी ने बरेली जंक्शन बारादरी निवासी साजिद और शेखूपुरा बहेड़ी निवासी हुमायूं रजा को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। शुक्रवार देर रात सब इंस्पेक्टर मुकेश यादव, ज्ञानेंद्र कुमार, आरपीएफ कांस्टेबल राजकुमार और दलजीत सिंह ने उन्हें प्लेटफार्म एक से गिरफ्तार किया। जीआरपी इंस्पेक्टर कृष्ण अवतार ने बतायाकि तलाशी में आरोपियों के पास से चार एंड्रायड फोन बरामद हुए। आरोपियों ने इन्हें यात्रियों से चोरी करना स्वीकार किया है।