फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वेयर के घर डकैती का मामला- पड़ोसी के मजदूरों पर शक, एक को बैठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कई संदिग्ध दबोचे, जल्दी हो सकता है खुलासा
विज्ञापन

बरेली। सोमवार रात इज्जतनगर इलाके में बीमा कंपनी के सर्वेयर के घर पड़ी डकैती के मामले में पुलिस ने कई संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ की है। पड़ोस में प्लॉट पर निर्माण कार्य कर रहे मजदूरों पर भी पुलिस को शक है। पुलिस ने जल्द खुलासे की बात कही है।
विज्ञापन

खजुरिया घाट रोड पर शिवगंगा कॉलोनी निवासी बीमा कंपनी के सर्वेयर रामनरेश के घर सोमवार रात डकैती डाली गई थी। पत्नी सविता और रामनरेश को बंधक बनाने के बाद डकैत करीब 80 हजार का माल ले गए। अंदर घुसे पांच बदमाशों के चेहरे ढके थे। वे स्थानीय भाषा बोल रहे थे। घटनास्थल का मुआयना करने पहुंचे एएसपी अभिषेक वर्मा ने परिवार और पड़ोसियों से घटना के बारे में जानकारी ली। पड़ोस के एक प्लॉट में कई महीने से निर्माण कार्य हो रहा है। वहां से दो दिन पहले 18 डंडों की सीढ़ी गायब होने से भी पुलिस का शक मजदूरों पर है। रामनरेश के घर में बाहर से सीढ़ी लगाकर घुसने के अलावा दूसरा रास्ता नहीं था। इसलिए पुलिस ने ज्यादा ध्यान आसपास काम करने वाले नए लोगों पर दिया है। पुलिस ने कुछ लोगों को चिह्नित करने के साथ ही उनके घरों की लोकेशन भी देखी। संदेह में इनमें से एक को उठाया है। कुछ दूसरे संदिग्ध भी पकड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें