बरेली। बारादरी के नवादा शेखान से एक युवक रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। उसके भाई सुजाअत हुसैन ने थाना बारादरी में गुमशुदगी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि छोटा भाई साजिद (37) दिमागी रूप से कमजोर है। वह 11 दिसंबर को घर से कहीं चला गया। शाम तक घर नहीं आया तो खोजबीन की गई लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। उन्होंने सोमवार को थाना बारादरी में गुमशुदगी दर्ज कराई है।