फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संडे यानि कब्जों का दिन- श्यामगंज चौकी प्रभारी ने खड़े होकर कराया मकान पर कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित पक्ष से एसएसपी से की शिकायत, चौकी प्रभारी ने नकारा आरोप
विज्ञापन

बरेली। श्यामगंज चौकी इंचार्ज पर खड़े होकर मकान पर कब्जा कराने के आरोप लगे हैं। एसएसपी से की शिकायत में पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि चौकी इंचार्ज ने आरोपियों से सांठगांठ करके उन्हें बेघर कर दिया। वहीं, श्यामगंज चौकी प्रभारी रविंद्र सिंहने आरोपों से इनकार किया है।
रबड़ीटोला निवासी शकीला बी और उनके पक्ष के लोग रविवार शाम एसएसपी आवास पर पहुंचे। शकीला ने एसएसपी शैलेश पांडेय को बताया कि पिता की मृत्यु हो चुकी है और वह छह भाई बहन मकान के वारिस हैं। पिता के जीवित रहते कुछ लोगों का उनके घर आना जाना था। इन्होंने फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर उनके मकान का फर्जी बैनामा करा लिया। वे लोग काफी समय से मकान पर कब्जा करने की कोशिश में लगे हैं। उन्होंने बारादरी थाने में कई शिकायतें दीं लेकिन सुनवाई नहीं हुई। आरोप लगाया कि सांठगांठ के बाद रविवार शाम श्यामगंज चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह ने पुलिस और आरोपी पक्ष के साथ पहुंचे। उनका सामान घर से बाहर फेंककर मकान पर कब्जा करा दिया। पीड़ित पक्ष के मुताबिक पुलिस से जानकारी लेने के बाद एसएसपी ने इसे प्रशासन का मामला बताकर वहां शिकायत करने को कहा। वे लोग सोमवार को डीएम से शिकायत करेंगे। वहीं, श्यामगंज चौकी प्रभारी का कहना है कि शकीला पक्ष ने ही दूसरे के मकान पर कब्जा कर रखा था, जिसे उन लोगों ने खुद हटवाया। पुलिस का इसमें कोई रोल नहीं है।
विज्ञापन


एसडीएम के आदेश पर रुकवाया निर्माण
सीबीगंज। जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में तनातनी होने पर पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवा दिया है। दोनों पक्ष अब सोमवार को एसडीएम के सामने अपनी बात रखेंगे।
विज्ञापन

मामला थाना क्षेत्र के एक बरातघर के पास का है। सचिन अग्रवाल ने एसडीएम सदर को दिए पत्र में कहा है कि रामपुर रोड पर उन्होंने अंकित अग्रवाल के साथ साझेदारी में जमीन खरीदी थी। बंटवारे को लेकर दोनों पक्षों में कोर्ट में विवाद चल रहा है। रविवार को अंकित पक्ष ने जमीन पर निर्माण कार्य शुरू करा दिया। इस पर दोनों पक्षों में तनातनी हो गई। मामला एसडीएम सदर ईशान प्रताप सिंह तक पहुंचा तो उन्होंने सीबीगंज प्रभारी बच्चू सिंह को आदेश देकर निर्माण कार्य रुकवा दिया। सोमवार को दोनों पक्ष एसडीएम के यहां पेश होंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें