फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ की 21 किलो चांदी गई, आरोपी कर्मचारी बोले- गिर गई

विज्ञापन
विज्ञापन
रिपोर्ट के बाद भी पुलिस नहीं उगलवा पा रही सच्चाई
विज्ञापन

बरेली। आलमगिरिगंज के एक सराफ ने अपने ही दो कारीगरों के खिलाफ 21 किलो चांदी गायब करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। अब दोनों आरोपी तरह-तरह की बातें बना रहे हैं। कोतवाली पुलिस इनसे सख्ती से पूछताछ करने की तैयारी में है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कृष्णा पार्क कॉलोनी निवासी सराफ पवन कुमार मित्तल की आलमगिरीगंज में दीप ज्वैलर्स नाम से दुकान है। उन्होंने 22 दिसंबर को कोतवाली में रिपोर्ट कराई थी कि उनके दो कर्मचारी संजयनगर निवासी मनोज और पंजाबपुरा निवासी अभिषेक 18 दिसंबर को 21 किलो 673 ग्राम चांदी लेकर कांटा कराने गए थे। उन्होंने कांटा कराने के बाद चांदी अपने घर में रखवाने को कहा था। दोनों शाम सात बजे लौटे और बताया कि चांदी का थैला रास्ते में कहीं गिर गया है। मनोज उनका पुराना नौकर है। पवन ने मनोज को भरोसे में लेकर बात की तो उसने बताया कि नया नौकर अभिषेक इसके लिए दोषी है। उसने किसी अनजान व्यक्ति को कॉल करके बुलाया और चांदी दे दी। जब उन्होंने अभिषेक के घर जाकर पूछताछ की कोशिश की तो उसने पवन को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मनोज और अभिषेक से पूछताछ की तो दोनों ने अलग-अलग बातें बनाईं। कोतवाल गीतेश कपिल ने बताया कि माल दोनों में से किसी नौकर के पास है, जल्दी ही सच्चाई सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें