फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के घर के बाहर शराब पीने से टोका तो कई को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बहेड़ी विधायक केसर सिंह के घर के बाहर शराब पी रहे दो लोगों ने टोकने पर विधायक के कर्मचारियों से ही अभद्रता कर दी। स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप किया तो उन्हें पीट दिया। विधायक के लोग, स्थानीय पार्षद और पुलिस की मदद से दोनों आरोपियों को इज्जतनगर थाने लाए तो आरोपियों ने वहां भी हंगामा किया।
विज्ञापन

बुधवार रात करीब 11 बजे दो लोग सौ फुटा रोड स्थित विधायक केसर सिंह के आवास के बाहर शराब पी रहे थे। विधायक के कर्मचारियों के और स्थानीय लोगों ने शराबियों को टोका तो वे गालीगलौज पर उतर आए। आरोप है कि शराबियों ने कई लोगों के साथ मारपीट कर दी। तब विधायक के स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस इन्हें स्थानीय लोगों के सहयोग से बड़ी मुश्किल से कब्जे में कर सकी। देर रात विधायक का स्टाफ ही उन्हें गाड़ी से थाने लेकर पहुंचा। पुलिस ने काफी कोशिश की लेकिन नशे की वजह से आरोपियों से कुछ न उगलवा सकी। वे थाने में भी गालीगलौज कर हंगामा करते रहे। अब पुलिस बृहस्पतिवार सुबह उनसे पूछताछ करेगी। वहीं, बारादरी पुलिस ने भाजपा नेता अनीस अंसारी के साथ नशे की हालत में मारपीट के आरोपी फारेस्ट गार्ड श्याम सिंह का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें