बरेली। जलती बीड़ी गिरने से विस्तर में आग लग गई। इससे 80 वर्षीय वृद्ध गंभीर रूप से झुलस गया। इलाज के लिए जिला अस्पताल लाने पर उसने दम तोड़ दिया। बारादरी क्षेत्र के एजाजनगर निवासी अब्बास हुसैन घर में विस्तर पर बैठे बीड़ी पी रहे थे। पीने के बाद बची बीड़ी बिना बुझाए ही उन्होंने नीचे फेंक दी, लेकिन वह नीचे न गिरकर विस्तर पर गिर गई। इससे विस्तर में आग लग गई। आग की चपेट में आकर अब्बास हुसेन गंभीर रूप से झुलस गए। शोर सुनकर पहुंचे परिजन ने आग बुझाई। सुबह करीब पांच बजे उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन यहां उनकी मौत हो गई।