फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी में दुष्कर्म, दरोगा समेत तीन पर होगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़िता की शिकायत पर सीजेएम की अदालत ने दिए आदेश
विज्ञापन

बरेली। बहेड़ी कताई मिल चौकी में तैनात दरोगा अरुण कुमार समेत तीन के खिलाफ कोर्ट ने रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश किए हैं। रिपोर्ट में वादिनी ने चौकी के अंदर उसके साथ दुष्कर्म करने के गंभीर आरोप लगाएं हैं। रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश सीजेएम ने किया।
विज्ञापन

थाना बहेड़ी के एक गांव में रहने वाली महिला ने कोर्ट में अर्जी देकर कहा कि गांव की युवती कहीं चली गई। युवती के पिता ने उसकी रिपोर्ट उनके भतीजे और परिवार के खिलाफ दर्ज कराई। 21 अगस्त 2019 को शाम तीन बजे बहेड़ी कताई मिल चौकी पर तैनात दरोगा अरुण कुमार और युवती का चाचा नरेंद्र सिंह नाम के व्यक्ति के साथ उनके घर में घुस आए और करीब 40 हजार रुपये का सामान तोड़ दिया। उसके साथ दुर्व्यवहार भी किया। आरोप है कि दरोगा अरुण कुमार उसके पति को सिरसा चौकी ले गए। पति को छुड़ाने के लिए वह भी चौकी पहुंची। वहां चौकी इंचार्ज अरुण कुमार, युवती के चाचा और नरेंद्र सिंह ने युवती के बारे में पूछते हुए उसके सामने ही पति को पेड़ से बांधकर नंगा करके पीटा। दो दिन तक हिरासत में भी रखा। मगर उसने युवती के बारे में कोई भी जानकारी होने से इनकार किया। इस पर दरोगा ने उसे चौकी में बुलाया और आरोपियों की मौजूदगी में उसके साथ गाली गलौच कर दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर कोर्ट ने बहेड़ी थानाध्यक्ष को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें