फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीगंज के चार घरों और एक दुकान से लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच दिन में सीबीगंज क्षेत्र में चोरी की नौवीं वारदात, दहशत में लोग
विज्ञापन

सीबीगंज। क्षेत्र में चोरियां थमने का नाम नहीं ले रही है। रविवार रात एक गांव में चोरों ने चार घरों और एक दुकान से लाखों रुपये का माल समेट लिया। पांच दिनों में चोरी की नौवीं घटना है। लगातार चोरियां होने से क्षेत्र के लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन

गांव जौहरपुर में रविवार देर रात चोरों ने सबसे पहले विजय पाल उर्फ हरपाल के घर को निशाना बनाया। ताला तोड़कर मकान में घुसे चोरों ने अलमारी में रखे 85 हजार रुपये, सोने की चेन, मंगलसूत्र, कुंडल, अंगूठी और चांदी के आभूषण चुरा लिए। घटना के वक्त हरपाल घर पर नहीं थे। वह परिवार के साथ अपनी ससुराल गए हुए थे। सुबह पड़ोस में रहने वाले उनके भाई ने ताले टूटने की जानकारी दी। दूसरी घटना सोमपाल मौर्य के जनरल स्टोर में हुई। सोमपाल ने बताया कि चोर दुकान के ताले तोड़कर हजारों रुपये का सामान ले गए। इसके बाद रामवती के घर से 10 हजार की नकदी और सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। रामवती पड़ोस में रिश्तेदार के घर र्गइं थीं। इसके बाद चोर रामभरोसे मौर्य और बबलू फौजी के घर से कई बोरी धान और घरेलू सामान ले गए। सुबह जब गांव में चोरी की खबर फैली तो हड़कंप मच गया। हरपाल के घर से चुराए गए जेवर के खाली डिब्बे गांव के बाहर खेत में मिले। पुलिस ने विजयपाल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 19 दिसंबर को चोरों ने तिलियापुर गांव में तीन घरों और एक दुकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली थी। पांच दिन में चोरी की नौवीं घटना होने से लोगों में दहशत है। लोगों का कहना है कि चोरियों की वजह रात में पुलिस गश्त का न होना है। पिकेट ड्यूटी केवल कागजों में लग रही है। थाने की गाड़ियां क्षेत्र में पेट्रोलिंग भी नहीं कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें