फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियर के घर में घुसा चोर पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एक चोर इंजीनियर के घर में घुसने की कोशिश करते वक्त पकड़ लिया गया। उसे बारादरी पुलिस के हवाले किया गया। बियावानी कोठी के पास रहने वाले राजीव मोहन अग्रवाल इलेक्ट्रानिक इंजीनियर हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात नौ बजे खटपट की आवाज पर वे लोग कमरे से बाहर निकले तो देखा कि एक युवक खिड़की की ग्रिल उखाड़कर उनके घर में घुस रहा है। परिवार के साथ उन्होंने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने खुद को टनकपुर का निवासी मनोज बताया। ब्यूरो
विज्ञापन


सांसद प्रतिनिधि की सुपारी देने वालों ने किया सरेंडर
बरेली। आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप के प्रतिनिधि रविंद्र गुप्ता की हत्या की सुपारी दातागंज के बदमाश को देने में उनके ही रिश्तेदार हरिशंकर गुप्ता और मोनू गुप्ता के खिलाफ पिछले दिनों भमोरा थाने में रिपोर्ट कराई गई थी। इसके बाद रविंद्र को पुलिस सुरक्षा भी दी गई थी। तब से पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थी। शुक्रवार को दोनों आरोपियों ने सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इन्होंने खुद को बेगुनाह बताकर जमानत की अर्जी भी लगाई। कोर्ट ने इसे खारिज करके फिलहाल उन्हें जेल भेज दिया। ब्यूरो

कैप्टन के पिता ने बहू पर लगाए आरोप
बरेली। हाल ही में जज की बेटी ने इज्जतनगर थाने में दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा के मामले में सेना में कैप्टन पति गौरव अग्निहोत्री और ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट कराई थी। शुक्रवार को गौरव के पिता ने एसएसपी दफ्तर में पुत्रवधू के खिलाफ गंभीर आरोप लगाकर तहरीर दी। आरोप लगाया कि बहू चाहती है कि बेटा उसके साथ देहरादून में रहे। परिवार की न तो कोई आर्थिक मदद करे और न ही संबंध रखे। ऐसा करके वह साजिश रचना चाहती है। पुलिस को उनके आरोपों की जांच करके बहू के खिलाफ भी रिपोर्ट करनी चाहिए। उन्होंने बेटे और परिवार पर लगे आरोपों को निराधार बताया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें