बरेली। पुलिस ने रुपयों की खातिर बेटी से दुष्कर्म कराने की आरोपी महिला को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। बारादरी इलाके की एक महिला अपनी दो बेटियों को पति के पास छोड़कर प्रेमी संग दूसरे मोहल्ले में रह रही थी। नौ दिसंबर को महिला बाजार में आई छोटी बेटी को बहाने से जगतपुर स्थित अपने घर ले गई और वहां उसे बंधक बनाकर एक युवक से दुष्कर्म कराया। इसके बदले रुपये ले लिए। 13 दिसंबर को किशोरी के पिता ने अपनी पत्नी और आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। बृहस्पतिवार को पुलिस ने किशोरी की मां को जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी राजू के घर पर दबिश दी, लेकिन वो नहीं मिला। ब्यूरो