फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आकर घायल युवक ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हुए युवक की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुभाषनगर क्षेत्र की राजीव कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय राजू कश्यप को बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने सिटी श्मशान भूमि रेलवे फाटक के पास रेलवे लाइन से घायल अवस्था में उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। मृतक के घरवालों ने बताया कि राजू कश्यप की पत्नी कई साल पहले उसे छोड़ कर चली गई थी। तब से वह अक्सर कई-कई दिनों तक घर से गायब रहता था। दो दिन पहले वह घर से बिना बताए गया था। बृहस्पतिवार को रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर घायल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें