बरेली। पारिवारिक न्यायालय में मुकदमे की पैरवी करने आई महिला को सुनसान जगह पर ले जाकर उससे छेड़खानी की गई। महिला ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रेमनगर क्षेत्र की महिला ने बताया कि उसका पति से मुकदमा चल रहा है। चार दिसंबर शाम साढ़े चार बजे वह कोर्ट में तारीख पर गई थी। वहां उसका पति तीन लोगों के साथ मौजूद था। पति किसी तरह से बहला फुसलाकर उसे नेहरू युवा केंद्र की ओर ले गया। वहां उसके साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं। विरोध करने पर उसकी पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। महिला की तहरीर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।