फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पब्लिक ने पकड़ा आरोपी.. पुलिस ने अपना गुडवर्क बना लिया

विज्ञापन
विज्ञापन

मठ लक्ष्मीपुर में कारपेंटर को गोली मारने के दौरान तमंचा समेत पकड़ा था

बरेली। मठलक्ष्मीपुर में बृहस्पतिवार रात कारपेंटर को गोली मारने के आरोपी को लोगों ने खुद ही तमंचा समेत पकड़कर पुलिस को सौंपा था। मगर शुक्रवार को पूरा क्रेडिट खुद लेते हुए इज्जतनगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर तमंचा बरामद करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात प्रेमनगर से लौटने के दौरान मठलक्ष्मीपुर निवासी काकू पर मोहित नाम के युवक ने हमला किया था। साथ में मौजूद काकू के दोस्त राधेश्याम बचाव में आए तो मोहित ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली राधेश्याम के कंधे में लगी तो काकू ने आसपास के लोगों की मदद से मोहित को तमंचा समेत पकड़कर इज्जतनगर पुलिस को सौंप दिया। इज्जतनगर पुलिस ने शुक्रवार को मोहित के खिलाफ तमंचा बरामदगी की अलग से रिपोर्ट दर्ज कर इसे अपना गुडवर्क बना लिया। अपनी रिपोर्ट में पुलिस ने लिखा है कि आरोपी को मौके पर ले जाकर उसकी निशानदेही पर तमंचा बरामद किया गया।

गैंगस्टर और उसका साथी गिरफ्तार

बारादरी पुलिस ने संजयनगर निवासी गैंगस्टर रोहित ठाकुर उर्फ विक्की और उसके साथी मोंटी उर्फ मोहन को मालियों की पुलिया पर मुठभेड़ के बाद तमंचा और चाकू समेत गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ दो दिन पहले संजयनगर निवासी नरेश ने एससी-एसटी एक्ट और जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आरोप था कि बेटे से कहासुनी को लेकर आरोपियों ने उनके परिवार पर हमला किया। एएसपी अभिषेक वर्मा के मुताबिक रोहित ठाकुर पर छह मुकदमे दर्ज हैं। उसे गैंगस्टर एक्ट में भी निरुद्ध किया जा चुका है। मोंटी पर एक ही मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें