फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुमशुदगी दर्ज कर भूली पुलिस, शादी रचाकर लौटे नाबालिग

विज्ञापन
विज्ञापन

फेसबुक पर दोस्ती के बाद 27 नवंबर को भागे थे दोनों, लड़का हिरासत में

बरेली। फेसबुक पर दोस्ती के बाद इज्जतनगर क्षेत्र की किशोरी कुछ दिन पहले लापता हो गई थी। परिजन ने गुमशुदगी दर्ज करा दी लेकिन पुलिस ने उसे तलाशने का प्रयास नहीं किया। मंगलवार को किशोरी नाबालिग लड़के से शादी रचाकर लौटी तो लड़के के परिजन ने उन्हें पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने लड़की का मेडिकल कराया है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर में पुवायां निवासी 12वीं के छात्र की कर्मचारीनगर निवासी बीएससी फर्स्ट ईयर की छात्रा से मार्च में फेसबुक पर दोस्ती हुई। लड़के की उम्र 16 साल है और लड़की की 18 साल में करीब दो महीने कम है। फेसबुक पर दोस्ती के बाद दोनों में प्रेमप्रसंग हो गया और 27 नवंबर को दोनों घर से भाग निकले। लड़की के परिजन ने थाना इज्जतनगर में गुमशुदगी दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने उसे गंभीरता से नहीं लिया। वहीं, दोनों नाबालिग यहां से भागकर देहरादून पहुंचे और एक दोस्त की मदद से मंदिर में शादी रचा ली। मंगलवार को दोनों बरेली पहुंचे तो लड़की के परिजन ने उन्हें इज्जतनगर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने लड़की को शेल्टर होम में रखकर मेडिकल कराया है, वहीं लड़का हिरासत में है। पुलिस तहरीर का इंतजार कर रही है। हालांकि इंस्पेक्टर केके वर्मा लड़के को बालिग बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें