फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल सवार युवक के ‘हत्यारे’ ऑटो चालक की तलाश, पीआरवी भी फंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कैंट में बाइक की टक्कर से घायल हुए साइकिल सवार युवक को अस्पताल पहुंचाने के बहाने ऑटो में लादकर ले जाने और रास्ते में सड़क पर फेंककर मौत के हवाले कर देने के मामले में पुलिस ने ऑटो ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। पीआरवी पर तैनात उन पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की बात कही जा रही है जिन्होंने बिना लिखापढ़ी घायलों को ऑटो ड्राइवर के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

रविवार रात जंक्शन से कैंट की ओर जाने वाली न्यू कैंट रोड और साइकिल सवार राजेश और बरकलीगंज के सलमान एवं अकबर की बाइक से भिड़ंत हो गई थी। हादसे में तीनों घायल हुए। मौके पर कैंट थाने की चीता मोबाइल और पीआरवी 154 पहुंची थी। इसी बीच एक ऑटोचालक पहुंचा और खुद को घायलों का परिचित बताकर अस्पताल ले जाने की बात कही। इसके बाद चीता मोबाइल साइकिल और बाइक लेकर थाने चली गई। वहीं, पीआरवी भी बिना लिखापढ़ी उन्हें छोड़कर चली गई। इसके बाद ऑटोचालक ने घायलों को मौके से उठाया। सलमान और अकबर को अस्पताल पहुंचाया लेकिन राजेश को सिविल लाइंस में प्रभा सिनेमा के पास सड़क किनारे फेंक दिया। सोमवार सुबह वह मृत पड़ा मिला। इस मामले में विवेचक रिसाला चौकी इंचार्ज विक्रांत आर्य ने बताया कि घायलों को ले जाने वाले ऑटोचालक की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, मामले में लापरवाही बरतने वाले पीआरवी के पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई तय मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें