बरेली। जिला पीलीभीत के सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देश नगर निवासी अमित कुमार पुत्र सुरेश चंद्र ने बरेली के सदर कोतवाली में भाई के लापता होने की सूचना दी है। कहा कि उसका भाई आन्नद कुमार रामपुर गार्डन में एक प्राइवेट अस्पताल के पास लोन प्रोवाइड कराने वाली कंपनी में काम करता था। वहीं एक अन्य लड़के के साथ किराए पर रह रहा था। बीते दस दिनों से उसका कोई अता पता नहीं है। रुम पार्टनर भी कुछ नहीं बता रहा है और उसके भाई का नंबर भी बंद है। प्रार्थी ने अनहोनी की आशंका जतायी है।